आचार्य विष्णु दास देश के प्रमुख अग्र विद्वान घोषित
Author :
Newsline Features and Press Agency, Agra - 282005 [U.P.]
Blog :NEWSLINE AGRA
Date: 10/23/2012 2:52:00 PM
विश्व के समस्त अग्रवालों की मातृ संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रोहा (हिसार) द्वारा दिया जाने वाला सेठ द्वारिका प्रसाद सर्राफ राष्ट्रीय पुरस्कार इस वर्ष देश के प्रख्यात अग्र विद्वान 81/10, बल्केश्वर कालोनी, आगरा निवासी आचार्य विष्णु दास (विष्णु कुमार अग्रवाल) को प्रदान किया जा रहा है। आचार्य विष्णु दास जी अग्रसेन भगवत के देश में एकमात्र प्रवक्ता हैं।
छः जून, 1955 को जन्मे आचार्यजी ने हिंदी और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की उपाधियाँ लेने के बाद शिक्षा शास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल की और कुछ समय तक आगरा के महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज में अंग्रेजी शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य भी किया।
महाराजा अग्रसेन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को समाज के लोगों तक पहुँचाने की लालसा लिए आचार्य जी ने सन 2002 से पूरी तरह अपने व्यवसाय कर्म से निवृत्ति ले ली। इसके बाद आचार्य जी ने गीता, भगवत, राम कथा, दुर्गा सप्तशती, शिव पुराण, अग्रसेन भागवत साहित्य सृजन और कथा को सेवा के रूप में ग्रहण करके देश भर में प्रचार करना शुरू कर दिया। दर्जनों समाज सेविओं के निर्माण और अग्र समाज के उत्थान की प्रेरणा देने में भी आचार्य जी ने अनुकरणीय योगदान दिया है।
अग्र प्रचार ही अब आचार्य जी के जीवन का उद्देश्य है। आचार्य विष्णु दास जी से मोबाइल नंबर : 09410668734 अथवा 08307504589 पर sसंपर्क किया जा सकता है।