अंतरराष्ट्रीय दैवज्ञ सम्मान समारोह 2012 जसीडीह में
Author :
Newsline Features and Press Agency, Agra - 282005 [U.P.]
Blog :NEWSLINE AGRA
Date: 10/19/2012 3:20:00 PM
इंडियन एस्ट्रोलोजिकल रिसर्च इंस्टीटयूट इंडिया तथा जन कल्याण, जसीडीह वैद्यनाथ धाम देवघर (झारखण्ड) के संयुक्त तत्वावधान में 22 और 23 दिसंबर, 2012 को अंतरराष्ट्रीय दैवज्ञ सम्मान समारोह 2012 आयोजित किया जा रहा है। विश्व में आतंकवाद : आतंक का अंत कब तक, मानव कल्याण मय विश्व शान्ति में भारत का सहयोग विषय पर विश्व के अलग-अलग देशों से आमंत्रित आचार्य, विद्वान, ज्योतिषविद, धर्माचार्य, वैज्ञानिक एवं अन्य मनीषी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
सम्मेलन के आयोजक एवं इंस्टीटयूट के अध्यक्ष और निदेशक डॉक्टर महर्षि जे. जाह्नवी (राज ज्योतिष) के अनुसार इस सम्मेलन में अति सम्मानित एवं विद्वानजनों का सम्मान करने के साथ-साथ 'आत्म-अनुभूति' नामक स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा। सम्मलेन में भाग लेने हेतु अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए डॉक्टर जाह्नवी से मोबाइल नंबर : 09431396804 / 08235372655 / 09199110316 पर संपर्क किया जा सकता है.(न्यूज़लाइन आगरा समाचार)