उपयोगी वास्तु टिप्स
Author :
Newsline Features and Press Agency, Agra - 282005 [U.P.]
Blog :NEWSLINE AGRA
Date: 9/21/2012 2:55:00 PM
* सोते समय सिर पूर्व अथवा दक्षिण दिशा में ही रखकर सोना चाहिए। दक्षिण दिशा में पैर करके सोना अशुभ होता है।
* जहाँ तक संभव हो भवन का मुख्य प्रवेश द्वार एक ही रखना चाहिए। इसके साथ-साथ द्वार को मांगलिक चिन्हों से भी सजाना शुभ रहता है।
* भवन में लगाई जाने वाली समस्त खिडकियों और दरवाज़ों की ऊंचाई एक समान ही रखनी चाहिए। ऐसा न करने से भवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने से उसमे रहने वालों के लिए शुभ नहीं रहता है।
* भवन में रसोई घर का निर्माण हमेशा आग्नेय कोण ( दक्षिण -पूर्व दिशा ) में ही कराना चाहिए।
* नया भवन बनवाते समय खिड़की, दरवाजे, फर्नीचर आदि में हमेशा नयी लकड़ी का ही प्रयोग करना शुभ माना जाता है। पुरानी लकड़ी का उपयोग शुभ नहीं होता है और भवन की सुन्दरता भी प्रभावित होती है।
* भवन में सजावट करते समय लडाई-झगड़े आदि के चित्र, जंगली जीव-जंतुओं, राक्षसों, आदि की मूर्तियाँ नहीं लगानी चाहिए। इस तरह के चित्र और मूर्तियाँ अपना अशुभ प्रभाव छोडती हैं।
-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषविद