प्रमोद अग्रवाल ज्योतिष विद्या विशारद से सम्मानित
Author :
NEWSLINE FEATURES AND PRESS AGENCY, AGRA - 282005 [U.P.]
Blog :NEWSLINE AGRA
Date: 8/17/2012 2:43:00 PM
आगरा ( न्यूज़लाइन )। भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम, वाराणसी के ज्योतिष मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद आगरा निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल को पाराशरीय सिद्धांत के अनुसार फलित ज्योतिष का प्रशिक्षण ए ग्रेड और विशेष योग्यता के साथ पूर्ण करने पर ज्योतिष विद्या विशारद का अलंकरण सम्मान प्रदान किया है। विधि एवं पत्रकारिता के क्षेत्र से करीब ढाई दशक से जुड़े प्रमोद अग्रवाल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक के कार्यालय से पंजीकृत "" न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी "" के संपादक और विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय गैर राजनीतिक संगठनों से सम्बद्ध हैं।