पर्यटकों के लिए खुशखबरी! केरवा डेम लबालब
Author :
Anil, the photo blogger
Blog :Bhopal's blog
Date: 8/13/2012 9:37:00 PM
भोपाल। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राजधानी से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित केरवा डेम पानी से पूरी तरह भर गया है। इसके गेटों से पानी छलककर बह रहा है।
अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : शहर में रविवार को दिनभर बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे के दौरान राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इधर, पिछले 10 दिनों में हुई अच्छी बारिश से शहर और आसपास स्थित डेम व तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को बड़े तालाब का जलस्तर 1664 फीट पर पहुंच गया। वहीं कोलार का जलस्तर भी 545.5 मीटर हो गया है। कलियासोत डेम का जलस्तर 497.5 मीटर तक जा पहुंचा है। फोटो : अनिल गुलाटीhttp://www.bhaskar.com/article/MP-BPL-kerwa-dam-is-full-of-water-3648346.html?JAIF-7=