बरसात
Author :
Punkster
Blog :Whispers From My Heart....
Date: 2/11/2012 11:15:00 PM

बूँदें गिरती रही,
और लगा कोई ये पुकार सुन रहा होगा.
तुम्हारे ज़हन में
मेरा ख़याल अभी आ रहा होगा
बूँदें गिरती रही
और दर्द मे थोडा चैन्न नसीब हुआ
इस दिल को तुम्हारी कमी का एहसास
थोडा कम महसूस हुआ
ये बरसात उस बरसात की याद दिलाती है,
जो कभी मेरे अश्को से बही थी
ये बरसात उस इंतज़ार का याद दिलाती है,
जिसमे मेरी रातें कटी थी.
जो शब्द नहीं कह पाते
कुछ ऐसा कह जाती है ये बरसात
मेरे अंतर मन्न को
वो अनकहा चैन्न दे जाती है ये बरसात
तुम्हारी यादों को एक मुकाम दे जाती है ये बरसात
और दिल को एक दिलासा दे जाती है ये बरसात
की कहीं उस पार ,
तुम मेरे बारें में सोच रही होंगी आज .....
[Image courtesy- http://bit.ly/wIyewA]